टॉप न्यूज़देशराजनीतिलोकल न्यूज़

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: BJP नहीं सपा-कांग्रेस के लिए बनेगा ओवैसी-आजाद का गठजोड़ मुसीबत?

यूपी विधानसभा चुनाव 2027

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान कर दिया है. भले ही दावा किया जा रहो कि यह गठबंधन मौजूदा बीजेपी सरकार की किलेबंदी करने के लिए बनाया गया हो, लेकिन इससे होने वाला नुकसान सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी को राज्य में पड़ सकता है. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM के गठबंधन ने दावा किया कि वह बीजेपी को राज्य में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकेगा. लेकिन राजनीतिक एक्सपर्ट्स ऐसा नहीं मानते हैं. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों पार्टी प्रमुखों ने संयुक्त रूप से इसका ऐलान किया है.

इस गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा दिया गया है. इसका फोकस मुसलमानों और जाटव दलितों के वोटबैंक पर है. यह दोनों कम्युनिटी 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का साथ देते रही हैं. इनकी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत राज्य में है. ऐसे में यह मोर्चा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगा सकता है.

ओवैसी की पार्टी को 2022 में एक भी सीट नहीं मिली थी

2022 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो AIMIM ने 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था. तब एक भी सीट नहीं मिली थी. लगभग ओवैसी की पार्टी को 0.49 प्रतिशत वोट ही मिले थे. वहीं आजाद की पार्टी को 0.13 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए थे. ऐसे में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के पहले अखिलेश यादव का राम मंदिर जाने का फैसला भी आलोचनाओं में है. ऐसे में बीजेपी को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है, जिसको लेकर सपा प्रमुख पर पार्टी हमलावर है.

नए गठबंधन का सीएम फेस होंगे चंद्रेशखर आजाद

2027 चुनाव को लेकर नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है. इससे पहले ओवैसी ने कई दफा समाजवादी पार्टी से संपर्क करते हुए गठबंधन की कोशिश की थी. लेकिन अखिलेश यादव ने उनके प्रस्तावों को ठुकरा दिया सपा की तरफ से AIMIM का साथ न मिलने के बाद ओवैसी ने चंद्रशेखर का हाथ थामा है. यह उनकी राज्य में पार्टी की पैठ बनाने की कोशिश भर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!